सम्बंधित जानकारी
- मिजोरम : कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग से मतगणना की तारीख में बदलाव का आग्रह
- छत्तीसगढ़ में भी 3 सांसदों को टिकट, भाजपा ने जारी की 64 उम्मीदवारों की सूची
- Mizoram Election Date 2023 : मिजोरम में कब है विधानसभा चुनाव? तारीखों का हुआ ऐलान
- Telangana Election Date 2023 : तेलंगाना में कब है विधानसभा चुनाव? तारीखों का हुआ ऐलान
- Chhattisgarh Election Date 2023 : छत्तीसगढ़ में कब है विधानसभा चुनाव? तारीखों का हुआ ऐलान
Assembly Election Dates 2023: मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का EC ने किया ऐलान
Assembly Election Dates 2023: निर्वाचन आयोग ने अगले वर्ष लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का सोमवार को ऐलान कर दिया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में क्रमश: 17 नवंबर, 23 नवंबर, 30 नवंबर तथा 7 नवंबर को मतदान होगा, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इन पांचों राज्यों में तीन दिसंबर को मतगणना होगी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में चुनावी तारीखों की घोषणा की और कहा कि इन चुनावों में करीब 16 करोड़ मतदाता मतदान करने के पात्र होंगे। मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीट के लिए मतदान सात नवंबर को, छत्तीसगढ़ की 20 सीट के लिए पहले चरण के मतदान के साथ होगा। छत्तीसगढ़ की शेष 70 सीटों के लिए मध्य प्रदेश की सभी 230 सीट के साथ 17 नवंबर को मतदान होगा।
राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीट के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा, जबकि 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को अंतिम मतदान होगा। कुमार ने कहा कि सभी पांच राज्यों में मतगणना तीन दिसंबर को होगी। इनमें से चार बड़े राज्यों में से दो में सत्ता में काबिज कांग्रेस के लिए यह चुनाव अग्निपरीक्षा की तरह होगा, जबकि भाजपा के लिए भी बहुत कुछ दांव पर लगा है, क्योंकि इनके नतीजों का असर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी पड़ना तय है।
किस राज्य में कब होंगे चुनाव :
- मध्यप्रदेश : 17 नवंबर को मतदान
- छत्तीसगढ : 7 और 17 नवंबर को मतदान दो चरण
- राजस्थान : 23 नवंबर को मतदान।
- मिजोरम : 7 नवंबर मतदान होगा।
- तेलंगाना : 30 नवंबर होगा।
- 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
मतदान की खास बातें
- पांच राज्यों में 7.8 करोड महिला वोटर्स हैं।
- 8.2 करोड पुरुष मतदाता हैं।
- पांच राज्यों में कुल 16.14 करोड वोटर्स हैं।
- 60 लाख से ज्यादा युवा वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे।
- पांचों राज्यों में 679 सीटें हैं।
- 17 अक्टूबर को वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।
- अपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को जानकारी देना होगी।
- बुजुर्ग और दिव्यांग को घर से वोटिंग की सुविधा।
- 31 अक्टूबर तक पार्टी को चंदे की जानकारी देना होगी।
- रिपोर्ट के बाद ही पार्टी को टैक्स छूट मिलेगी।
- चुनाव के बाद खर्च की जानकारी देना होगी।
- कई चेक पोस्ट बनाए गए हैं, आने जाने वाले वाहनों की चेक पोस्ट से निगरानी की जाएगी।
- राज्यों की सरहदों पर 940 चेक पोस्ट बनाई गई है।
- शराब, ड्रग आदि की तस्करी पर नजर होगी।
- पैसे की आवाजाही पर नजर होगी।
किस राज्य में कब खत्म हो रहा है कार्यकाल?
किस राज्य में किसकी सरकार?
तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें हैं।
तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें हैं।
मध्यप्रदेश में कितने वोटर्स हैं?
मध्यप्रदेश में वोटर्स की संख्या 5.52 करोड़ है। इसमें से 2.85 करोड़ पुरुष वोटर्स हैं, जबकि महिला वोटर्स की संख्या 2.67 करोड़ है। इस बार 18 लाख से ज्यादा ऐसे मतदाता होंगे, जो पहली बार अपने वोटिंग अधिकारों का इस्तेमाल करेंगे।

राजस्थान में कितने वोटर्स हैं?
राजस्थान में कुल वोटर्स की संख्या 5.25 फीसदी है, जिसमें से पुरुष वोटर्स 2.73 करोड़ और महिलाएं 2.51 करोड़ हैं। पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या 21.9 लाख है, जबकि 80 साल से ज्यादा उम्र के 11.8 लाख मतदाता हैं।

किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटें?
मिजोरम विधानसभा में सीटों की संख्या 40 है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा 230 सीटों वाली है, जबकि तेलंगाना विधानसभा 119 सदस्यों वाली है। राजस्थान में विधानसभा सीटों की संख्या 200 है।

किस राज्य में इस बार कितने वोटर
- मध्यप्रदेश 5.6 करोड़
- राजस्थान 5.25 करोड़
- तेलंगाना 3.17 करोड़
- छत्तीसगढ़ 2.03 करोड़
- मिजोरम 8.52 लाख
Edited By Navin Rangiyal